विभिन्न गांवों में 68 घरों के सर्वे में बुखार के 44 मरीज मिले। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में गांव सेहोर बरौली, सरौल, रामनगर, दतावली, बन्नादेवी, इंद्रानगर और क्वार्सी में कैंप लगाकर 108 लोगों को दवाएं दी गईं। डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जनपद में डेंगू से मौत की सूचना नहीं है। नगरीय क्षेत्र में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की गई। 1875 घरों का भ्रमण किया गया। 12 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। 32 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई।