फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी सीट बचाने के लिए जेएनएमसी में धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में एमडी सीट बचाने की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने धरना शुरू कर दिया है।

आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी का कहना है कि चर्म रोग विभाग के प्रो. तहसीन की मृत्यु के बाद एक ही प्रोफेसर बचे हैं जो चेयरमैन हैं। इसकी वजह से एमडी काउंसलिंग में सीट 5 से घटाकर 2 की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग बहुत दिन से विभाग में प्रोफेसर की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। वर्ष 2017 में सीटों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हुई थी, लेकिन एएमयू प्रशासन की लापरवाही के कारण फिर घट जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो कल से डीन आफिस बंद रहेगा। आरडीए सचिव डॉ. शदमा शाहिन, डॉ. हानिया, डॉ. प्रतीक, डॉ. हीरा, डॉ. सुमैया आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें