फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के धरना प्रदर्शन में शहर से जाएंगे हजारों शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली के लिए 20 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में जिले से हजारों की संख्या में बसों द्वारा शिक्षक, कर्मचारी व शिक्षक नेता हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि एस-4 संगठन के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है। सरकार को पूरे प्रदेश में जन चेतना यात्रा से चेताया गया, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसलिए 20 दिसंबर को आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाया जाएगा। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने लखनऊ जाने की रणनीति बनाई। इस मौके पर विश्वनाथ, महेश चंद राजपूत, विमल चौहान, यूसुफ जमाल, राकेश गौतम, आरडी शर्मा, तारिक मुस्ताक, उर्मिला कुमार, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें