फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार हजार छात्र संदिग्ध मिले

Tue, 30 Jun 2015 01:26 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार हजार छात्र संदिग्ध मिलेअमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। जिल की चार हजार छात्र-छात्राएं संदिग्ध पाए गए हैं। समाज कल्याण विभाग सरकारी इमदाद के लिए आवेदन करने वाले इन छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों की जांच करा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संदिग्ध मिलने के पीछे स्कूल कॉलेज वालों की लापरवाही को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। कक्षा 10 से लेकर उच्च शिक्षा तक के करीब 28 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। न्यूनतम छात्रवृत्ति तीन हजार तथा अधिकतम 80 हजार रुपये दी जानी है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन भरे गए थे। राज्य स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन हुआ तो करीब 13 आवेदक संदिग्ध पाए गए। समाज कल्याण विभाग को इसका फिर से सत्यापन करने के आदेश दिए। दोबारा हुए सत्यापन में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं अभी भी संदिग्ध हैं। एनआईसी इनका ऑनलाइन सत्यापन कर रही है। इसमें आय एवं जाति प्रमाण पत्र प्रमुखता से देखे जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूलों को वैरीफाई करना था। स्कूल वालों की लापरवाही की इस कारण भी यह दिक्कत आ रही है। जिन छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र आनलाइन शो नहीं हो रहे हैं उनको संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें