जनपद में 124 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जबकि 38 लोग संक्रमित हुए हैं। दो लोगों की मौत हो गई। एसजेडी हॉस्पिटल में आरएएफ रोड, पीएसी की महिला की मौत हुई है। जबकि नगला जाहर हरिओमनगर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत रूसा में हुई है। जिले में 38 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 21033 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 20228 है।