विजगयढ़ का बिलेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विजगयढ़ का बिलेश्वर महादेव मंदिर करीब 350 वर्ष पुराना है। जिसे जीर्णोद्धार की जरूरत थी, इसकी शुभ घड़ी आ गई है। महाशिवरात्रि पर क्षेत्रीय लोंगों ने क्षेत्र के समाजसेवी पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग से कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार होने की कब शुभ घड़ी आएगी, यह सुनकर समाजसेवी ने कह दिया कि मंदिर का जीर्णोद्धार 30 मार्च को रामनवमी के दिन से शुरू हो जाएगा, इस बात को सुनकर ग्रामीणों हर्ष की लहर दौड़ गई।
समाजसेवी व पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग अपने परिवार के साथ प्राचीन बिलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना को गए थे। क्षेत्रीय लोगों व महंत मूलचंद गोस्वामी ने पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग को बताया कि यह मंदिर काफी वर्ष पुराना है। मंदिर की दीवारें में दरार आ चुकी है और इसका जीर्णोद्धार होना चाहिए।
समाजसेवी वैद्य गोपालशरण गर्ग ने कहा मंदिर का जीर्णोद्धार के शुरूआत के लिए रामनवमी का दिन अच्छा है। 30 मार्च को जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वैद्य गोपालशरण गर्ग राधाकृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, मुक्तिधाम आदि का जीर्णोद्धार करा चुके हैं। यह सभी मंदिर काफी वर्ष पुराने थे और खंडहर के रूप में हो गए थे। प्रतिदिन भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए आते रहते हैं।