फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 32 प्रत्याशियों को नहीं मिल पाए नोटा के बराबर वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकू शर्मा
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की नाराजगी भी देखने को मिली। मतदान करते समय मतदाताओं ने ईवीएम में नोटा का बटन खूब दबाया। इसके चलते 60 में से 46 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई, जबकि 32 प्रत्याशी तो ऐसे रहे, जिनको नोटा के बराबर भी वोट नहीं मिल पाए। इस चुनाव में 6918 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। खैर में सर्वाधिक 1454 व अतरौली में 1149 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। खास बात यह है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले के 49 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले थे। तब 77 में से 28 प्रत्याशियों को ही नोटा से अधिक मत मिले थे। 59 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
खैर विस क्षेत्र -
नोटा पर पड़े वोट -1454
- निर्दलीय मोहनिश 397, जगदीश प्रसाद 612, मूलचंद्र 844
बरौली विस क्षेत्र
नोटा पर पड़े वोट- 1092
- आप से सुनीता 913, निर्दलीय शाकिर अली 956, देवेंद्र कुमार वर्मा 875 वोट।
अतरौली विस क्षेत्र
नोट पर पड़े वोट - 1149
- निर्दलीय कैलाश 813, खेम सिंह 347, बृजेश 240, अखिलेश देवी 368, मंजू देवी 948, राहुल सिंह 615, सलीम खां 578 वोट।
छर्रा विस क्षेत्र
नोटा पर पड़े वोट- 1027
- निर्दलीय राजेश 213, सुशील 368, अक्षय 534, जसवीर 812, सतीश 877 वोट।
कोल विस क्षेत्र
नोटा को पड़े वोट - 1144
- निर्दलीय मनोज 683, साहब सिंह 164, नईम खान 243, एमएल पापा 200, शम्स तबरेज 300 वोट।
शहर विस क्षेत्र
नोटा पर पड़े वोट- 1056
- आप से मोनिका थापर 856, निर्दलीय दिलीप 177, रामगोपाल 843, रिहानुद्दीन 263, रेणुका 163, केशव देव 195, विनोद 470 वोट।
इगलास विस क्षेत्र
नोटा को पड़े वोट - 1087
- निर्दलीय कुंवरपाल 893 वोट।
नोटा पर पड़े वोट की स्थिति
खैर - 1454
बरौली - 1089
अतरौली -1149
छर्रा - 1027
कोल - 1141
अलीगढ़ - 1056
इगलास - 1087
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें