न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सर्दी और कोहरे के कारण दिल्ली-इलाहाबाद रूट की ट्रेनों के रद्द और लेटलतीफी से चलने का सिलसिला टूटने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अम्रपाली, गोमती, महानंनदा, लिच्छवी और अलीगढ़-बरेली पैसेंजर रद्द रही। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के घंटों देरी से अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचने पर यात्री स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते रहे। मजबूरन कुछ यात्रियों को बसों द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।