Aligarh News: अलीगढ़ में 31 दिसंबर 2024 के कार्यक्रम
Tue, 31 Dec 2024 04:52 AM IST
सार
अलीगढ़ शहर में 31 दिसंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
गांधी पार्क अलीगढ़
- फोटो : संवाद
कीमत
आज के कार्यक्रम
- माहेश्वरी इंटर कॉलेज में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट सुबह 9 बजे।
- कमिश्नरी में राज्य कर्मचारी विकास लोक सहकारी आवास समिति के भूमि घोटाले की सुनवाई सुबह 10 बजे।
- बिहारी जी मंदिर पक्की सराय में श्रीमद भागवत कथा की कलश यात्रा सुबह 10 बजे।
- सराय लवरिया में वंदे भारत सामाजिक संस्था द्वारा गरम वस्त्र वितरण सुबह 11 बजे।
- हनुमान चौकी में भाजपा महानगर संगठन द्वारा अखंड रामायण पाठ दोपहर 12 बजे।
- राधा वन में श्रीराम कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे।
- कमालपुर गांव में सनातन प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा जन जागरण कार्यक्रम शाम 5 बजे।
- मां चामुंडा देवी मंदिर गांधी पार्क पर नर सेवा नारायण सेवा संगठन द्वारा चाय वितरण शाम 7 बजे।
- आभा होटल में अग्रवाल परिषद का नव वर्ष कार्यक्रम रात 9 बजे।