Aligarh News: शहर में 28 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम
Fri, 27 Oct 2023 11:16 PM IST
सार
अलीगढ़ शहर में 28 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
अलीगढ़ हवाई अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
- अमर उजाला फाउंडेशन के तहत नौरंगाबाद स्थित सुमन हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सुबह 11 बजे।
- महर्षि वाल्मीकि मेला कमेटी द्वारा हवन अचलताल स्थित वाल्मीकि मंदिर में सुबह 10 बजे व शोभायात्रा शीशियापाड़ा से शाम 5 बजे।
- हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में एडवोकेट डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट सुबह 10 बजे।
- नगर सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर निगम वाल्मीकि मंदिर में हवन व महाआरती सुबह 10.30 बजे।
- खिरनी गेट लख्मीचंद्र पांड्या खंडेलवाल दिगम्बर जैन बाग वाले मंदिर में खीर वितरण व भक्ति संध्या सुबह 11 बजे।
- एएमयू कल्चरल एजुकेशन द्वारा मेरी माटी मेरा देश प्रदर्शनी का उद्घाटन कैनेडी हॉल में शाम 6 बजे।
- आर्य समाज मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन सुबह 8 बजे।
- अचलताल स्थित गणेश मंदिर में ब्रम्हलीन महंत रामनाथ योगी महाराज की पुण्यतिथि पर प्रसाद वितरण सुबह 11 बजे।
- बैकुंठ नगर गुरुद्वारे में मनजिंदर सिंह सिरसा और जगदशी सिंह कहालो की बैठक शाम 03 बजे।
- सासनी गेट स्थित महाकाली मंदिर में भंडारा सुबह 11 बजे।