न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व मुख्यमंत्री उप्र मायावती की जनसभा के चलते सुबह दस बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात पुलिस ने यातायात का डायवर्जन रखा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन के समय भारी वाहन जाम की तरफ न लेकर आएं। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। इस दौरान सरकारी बसें भी डायवर्ट रहेंगी। वहीं रैली में शामिल होने वाले वाहन डायवर्जन के सहारे सभा स्थल के लिए बनाई गई पार्किंग तक जा सकेंगे।
यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
1. आगरा रोड की तरफ वाले वाहन नये बाईपास फ्लाई ओवर से रहेंगे डायवर्ट।
2. मथुरा रोड की तरफ से आने वाले वाहन नये बाईपास फ्लाई ओवर से रहेंगे डायवर्ट।
जायेगा।
3. अतरौली की तरफ से रैली वाले वाहनों को क्वार्सी चौराहे से किया जाएगा डायवर्ट।
4. अनूपशहर की तरफ से आने वाले रैली के वाहन एफएम टॉवर से डायवर्ट किया जाएगा।
5. बुलंदशहर की तरफ से आने वाले रैली के वाहन भांकरी पुल से होंगे डायवर्ट।
6. दुबे पड़ाव चौराहा, कंपनीबाग बस अड्डा से सासनीगेट की तरफ जाने वाले सारे वाहन प्रतिबंधित।