फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


चार दिन पहले हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के अलीगढ़-आगरा हाईवे पर हुई कारों की भिड़त में घायल अतरौली के युवक ने मंगलवार रात को जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। घायल को चार दिन ने यहां उपचार चल रहा था। प्रमोद कुमार (28) पुत्र नौबत सिंह निवासी गणेशपुर, अतरौली 23 फरवरी को अपनी ईको कार से आगरा की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी कार एक दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे में प्रमोद गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे परिजनों ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। यहां चार दिन से उसका उपचार चल रहा था। प्रमोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें