फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल पुरानी मांग पूरी करने पर कमिश्नर का करेंगे सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वैलफेयर एसोसिएशन की चटर्जी कंपाउंड में शुक्रवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों का 22 साल पुराना सपना मंडलायुक्त अजयदीप सिंह के कारण पूरा हो रहा है। प्रदेश के सभी महानगरों में ट्रांसपोर्ट नगर बना हुआ है, लेकिन अलीगढ़ में ट्रांसपोर्टर लगातार इसके निर्माण की मांग करते चले आ रहे थे। अब जाकर यह मांग पूरी होने जा रही है। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने स्वयं इस मामले में दिलचस्पी ली, तब जाकर सालों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। इसलिए एसोसिएशन उनका सम्मान करेगी। बैठक में नरेंद्र शर्मा, विजय सारस्वत, किरन प्रताप सिंह, करन सचदेवा, रौबिन डंग, सुरेंद्र सिंह परिहार, अनिल रस्तोगी, ब्रजेश शर्मा, मो. नादिर, मनोज अवस्थी, सुरेश चंद, दीपक शर्मा, शरद गुप्ता, मनोज शर्मा, टिंकू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें