फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनें रद्द होने से सैकड़ों यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार ट्रेनें रद्द होने से सैकड़ों यात्री परेशान
विज्ञापन


ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।


पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव पूर्वांचल की ओर से आने और जाने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और पटना जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। लखनऊ से आने और जाने वाली गोमती एक्सप्रेस पहले से ही रद्द चल रही है। पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली पुरी एक्सप्रेस तीन घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस चार घंटे, कालका एक्सप्रेस और मुरी एक्सप्रेस दो-दो घंटे, मगध एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। दिल्ली से हावड़ा की जाने वाली अधिकांश ट्रेन एक से तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें