न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के विधि की शोध छात्रा याशफीन अली ने शनिवार को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में ‘शरिया कानून व वित्तीय व्यवस्था’ पर विचार व्यक्त किए। रविवार को भी इसी विषय पर वह अपनी बात रखेंगी। याशफीन अपनी मां फाकरा अली के साथ 23 अप्रैल को तुर्की रवाना हुई थीं।