न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनूपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रीटिंग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यहां महेश चंद्र ने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्र के व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रतिस्पर्धा की चुनौती ही विकास में सहायक है।
प्रतियोगिता में अनीता प्रथम, प्रिया द्वितीय, लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सहायक अध्यापिका ममता, निवेदिता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।