डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरव गोदानी ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि आम जनता ने गाय, मंदिर, धर्म को नकार कर स्वच्छ विकास की राजनीति का साथ दिया है। अब देश को धर्म और संप्रदाय के नाम पर नहीं बाटा जा सकता है। भाजपा नेताओं को ये बात समझनी चाहिए और यूपी में इन मुद्दों पर हो रही गंदी राजनीति बंद करनी चाहिए।