कोरोना महामारी के चलते करीब 15 महीने के बाद खुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले दिन करीब 20 फीसदी खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचे। एथलेटिक्स, बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने पहले दिन अभ्यास किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को कोविड-19 की गाइड लाइंस का पालन करने के लिए सख्ती से निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे खिलाड़ियों की तादाद बढ़ेगी। उधर, जिम में युवाओं का आना शुरू हो गया। जिम में युवाओं ने पसीना बहाया।