जिले में लांग टर्म वीजा पर रह रहे 20 लोगों को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल जाएगी। ये सभी पाकिस्तान से आए हैं। जिला पुलिस-प्रशासन ने सभी के नामों को सूची शासन भेज दी है। जिसे शासन ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेज दिया है। वहां से इन सभी की नागरिकता देने संबंधी कार्यवाही की जाएगी। इस फैसले से इन सभी लोगों के परिवारों में खुशी का माहौल है। नागरिकता संशोधन कानून पास होने के बाद ही इन सभी को जल्द नागरिकता मिलने की उम्मीद जाग गई थी। लांग टर्म वीजा पर रह रहे रमेशलाल निवासी नई बस्ती ने बताया कि सरकार ने अच्छा फैसला किया है। हमने काफी समय पहले नागरिकता के लिए आवेेदन कर रखा था। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने 20 लोगों की सूची शासन को भेजे जाने की पुष्टि की है।
पाकिस्तान से आए इन लोगों के भेजे गए नाम
1. उर्मिला पुत्री जमुनादास निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
2. सुनीता पुत्री जमुनादास निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
3. भगवान पुत्र जमुनादास निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
4. रामचंद्र पुत्र जमुनादास निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
5. नरेश पुत्र जमुनादास निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
6. मीना पत्नी रूपचंद निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
7. गुरमुख पुत्र जमुनादास निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
8. सिमरन पुत्री हरेशलाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
9. पूजा पुत्री रमेश लाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
10. रमेशलाल पुत्र कृपाराम निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
11. कैलाश पुत्र रमेश लाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
12. बर्जी बाई पत्नी शंकर निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
13. सिमरन कुमारी पुत्री हरेशलाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
14. जगदीश पुत्र रमेशलाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
15. कविता पुत्री इंद्रलाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
16. अनीता पुत्री इंद्रलाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
17. उमेश लाल पुत्र इंद्रलाल निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी
18. महेंद्र पुत्र इंद्रलाल निवासी नई बस्ती बन्नादेवी
19. कमली पत्नी शंकर लाल निवासी जेल रोड, बन्नादेवी
20. नरेश मोटवानी निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी