न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कला संकाय, कॉमर्स संकाय, इंजीनियरिंग संकाय, जीव विज्ञान संकाय, विज्ञान संकाय, समाज विज्ञान संकाय, धर्मशास्त्र संकाय, यूनानी मेडिसन संकाय तथा इंजीनियरिंग संकाय में आधा दर्जन से अधिक स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान कराने के लिए विश्वविद्यालय पूरी तरह से कटिबद्ध है। उनका यह प्रयास है कि एएमयू में सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास रूम में परिवर्तित किया जाए।