फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू के पॉलीटेक्निक वर्कशॉप परिसर में संचालित टीपीईसी स्कीम के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों, अनुसूचित जाति, जनजाति समुदाय के दस्तकारों की सहायता व गरीब बच्चों की ट्रेनिंग के लिए टीपीईसी स्कीम के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होते हैं। यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक, टीपीईसी व सीएफसी के प्रधानाचार्य एके जमीर कुरैशी ने बताया है कि प्रदेश सरकार की इस स्कीम के तहत फिटर, वेल्डर, टर्नर तथा मशीनिस्ट ट्रेडों में एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रवेश के लिए आवेदक की आयु कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए तथा उसका आठवीं कक्षा पास होना भी जरूरी है। प्रवेश फार्म प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हासिल कर जमा किये जा सकते हैं। शुक्रवार को फार्म प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्रय व जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें