न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नृत्यांगना सोनिका सिंह ने राजस्थान में शहर का मान बढ़ाया। सोनिका को कोटा (राजस्थान) में सुपर गर्ल-2019 अवार्ड से सम्मानित किया गया। जीके एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की प्रतिभाशाली महिलाएं शामिल हुईं। सोनिका को यह अवार्ड टीवी कलाकार अनूप सोनी ने दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।