डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ व पावना स्पोर्ट्स एकेडमी के कौशल यादव का चयन यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में हो गया है। कक्षा 12 के अध्ययनरत कौशल दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं। प्रदेश के कुल 30 खिलाड़ियों का यूपी क्रिकेट टीम के अंतिम ट्रायल कैंप में चयन हुआ था। कोच फाजिल ने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद यूपी अंडर-16 टीम में कौशल दो अर्द्ध शतक लगाकर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन स्वप्निल जैन ने कौशल को इस जीत की बधाई दी।