फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मडराक एवं गांधी पार्क थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दुकानदार समेत दो की मौत हो गई।

रविवार सुबह गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से नगला माली निवासी 62 वर्षीय राजवीर पुत्र होतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन राजवीर सिंह को लेकर प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर मडराक थाना क्षेत्र के घासीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिये पुलिस ने उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय रक्षपाल निवासी नबावगंज बदायूं के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें