31 जुलाई तक प्रवेश लें संस्थान के चयनित अभ्यर्थी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य अब्दुल्ला सलमान ने बताया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगढ़ में एनसीवीटी-एससीवीटी पाठ्यक्रम 2017 में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मुख्य सूची संस्थान को प्राप्त हो गई है। प्रवेश कार्य प्रारंभ हो गया है, इसकी अंतिम तिथि परिषद ने 31 जुलाई निर्धारित की है। उन्होंने छात्रों से निर्धारित समय सीमा तक प्रवेश लेने की अपील की है।