जनपद में डेंगू के 18 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के लैब में शुक्रवार को 186 एलाइजा जांच में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद में डेंगू से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। अतरौली के लैब टेक्नीशियन की एलाइजा टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव था।