फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नींद से जागेंगी दुर्गा मां

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज,अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़। मैरिस रोड स्थित दुर्गाबाड़ी समिलिनी में रविवार को मां दुर्गा की महिषासुर मंर्दिनी प्रतिमा को विराजित किया गया। इसके साथ ही बाद से ही बंगला समुदाय का विशेष दुर्गा पूजन महोत्सव शुरू हो गया है। पूरा आयोजन बंगाल संस्कृति पर ही आधारित है। देवी पूजा के तहत रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा तथा अन्य प्रतिमाएं विराजित की गईं। मंदिर पुजारी निर्माल्य चटर्जी ने बताया कि सोमवार शाम तक देवों के सोने की वजह से उनके लिए बोधन कार्यक्रम आयोजित है। इसके तहत देवी मां को नींद से जगाने की पूजा होती है। सोमवार को जब देवी मां नींद से जाग जाएंगी। इसके बाद मंगलवार को विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ उनकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद नवमी तक देवी पूजा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। रविवार को महिलाओं ने भजन, संगीत गाकर देवी मां को रिझाया। वहीं पुजारियों ने पूजा पाठ कर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें