फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोमना गेहूं क्रय केंद्रों पर 1630 बोरे कम मिले, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमना स्थित दो सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों से 1630 बोरे गायब होने की रिपोर्ट पीसीएफ के जिला प्रबंधक के.अनाकुल जैन की ओर से केंद्र प्रभारियों जय प्रकाश पांडेय और अतुल कुमार सारस्वत के खिलाफ थाने में दर्ज कराई गई है। जिला प्रबंधक ने कहा है कि एडीएम के निर्देश पर 30 मई को नायब तहसीलदार द्वारा सोमना स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र एक और दो का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध बोरों की संख्या का मिलान किया गया, जिसमें बड़ा अंतर सामने आया। सोमना प्रथम केंद्र पर पूर्व स्टाक और नई आपूर्ति सहित कुल 10,301 बोरों में से 630 बोरे गायब मिले। इसी तरह सोमना द्वितीय केंद्र पर कुल 10,453 बोरों में से एक हजार बोरे कम पाए गए। इस तरह दोनों केंद्रों से कुल 1630 बोरे कम मिले। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें