जनपद में 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 8 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 76 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 3 विष्णुपुरी, 2 शांति नगर एवं 2 खिरनीगेट पुलिस चौकी के समीप के हैं। मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।