न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आम आदमी पार्टी के कोल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संजीव कौशिक ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण कर खुले में नगर निगम एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। मथुरा रोड स्थित सासनी गेट पर नाला निर्माण का कार्य नगर निगम कर रहा है। इसके लिए बालू बदरपुर व अन्य निर्माण सामग्री सड़क के किनारे ही खुले में डाल दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।