न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
इंदौर के महू में हुई बिग बोर 300 मीटर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाज हिमानी सिंह ने कांस्य पदक जीता है। हिमानी ने 600 में से 573 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। निशानेबाजी में दो दर्जन से अधिक राज्य व राष्ट्रीय स्तर पदक जीते हैं। उधर, जूनियर शूटर समृद्धि सिंह ने ऑल इंडिया में 8वीं रैंक हासिल कर अलीगढ़ का मान बढ़ाया।