फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की 2019 में विदाई तय: अनिल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


2019 में भाजपा की विदाई तय है। भाजपा के राज में गन्ना किसान, युवा, बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन मोदी और योगी सत्ता के मजे में मस्त हैं।


उक्त विचार रालोद पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने सोमवार को नुमाइश में पार्टी के कैंप कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन यूपी में भाजपा का सफाया करेगा। रालोद के कैंप से पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की विचारधारा का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान भी को बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, जियाउर्रहमान एडवोकेट, फूल सिंह धनगर, सीपी सिंह धनगर, नरेंद्र सिंह, रिजवान चौहान, प्रतीक चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अमित चौहान, प्रदीप चौधरी गुड्डू, मास्टर केवट सिंह, सुनील रोरिया, अजब सिंह, शैलेश रावत, जाहिद खान, अरबाज खान एवं अजय कुमार आदि मौजूद थे।

अनीस चौहान बने रालोद महानगर अध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव पहले शहर के संगठन में बदलाव किया है।
उन्होंने महानगर अध्यक्ष के पद पर धौर्रा माफी निवासी अनीस चौहान एडवोकेट को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें