न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जूम चीवी की ओर से मुंबई में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में अलीगढ़ के फैशन शो डायरेक्टर गौरव प्रताप सिंह को बेस्ट फैशन शो डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।
यह अवॉर्ड उन्हें टीवी कलाकार मनीष ने प्रदान किया। गौरव अलीगढ़ से अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद जयपुर चले गए थे।
वहां से उन्होंने फैशन इंडस्ट्री का कोर्स किया। बाद में फैशन कंपनी खोली। वह बतौर फैशन डिजायनर बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।
वह तुषार कपूर, उर्वशी रौतेला, नोरा फतेही, डेजी शाह जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने सैकड़ों फैशन शो डायरेक्ट किए हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही वह कुछ प्रसिद्ध कलाकारों के साथ एक फैशन शो का आयोजन करेंगे।