फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: अलीगढ़ में डेंगू का कहर जारी, मिले 15 मरीज, इलाकों में चली निरोधात्मक कार्यवाही

Fri, 29 Sep 2023 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सजना खैर, पीएसी, सूत मिल बीमा नगर, रामबाग क्वार्सी, इंजीनियर्स कालोनी, नौरंगाबाद, साथा कासिमपुर, नारौली साधु आश्रम, लालडिग्गी, पुरानी चुंगी, जनकपुरी, शहंशाहबाद, विनय नगर, तेली वाली गली किशनपुर, पालीमुकीमपुर में मरीज मिल हैं।
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पिछले चौबीस घंटे में शुक्रवार को जिले में पंद्रह मरीज सामने आए हैं। सुबह सूचना पोर्टल पर अपडेट होने के बाद स्वास्थ्य टीमों ने दौड़ लगा दी और सभी मरीजों व उनके आसपास के घरों में पहुंचकर निरोधात्मक कार्यवाही की।

विज्ञापन


डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ ने देहात में, जबकि एसीएमओ डा.रोहित गोयल ने शहर में पहुंचकर मरीजों के घर व आसपास के घरों में जांच, दवा वितरण, लार्वा निस्तारण, जागरूकता आदि निरोधात्मक कार्यवाही की। इस दौरान टीम गोवली, दताचोरी खुर्द, चमन नगरिया आदि जगह भी गई। जहां बुखार को लेकर सूचनाएं मिल रही हैं।

इन इलाकों में मिले मरीज
सजना खैर, पीएसी, सूत मिल बीमा नगर, रामबाग क्वार्सी, इंजीनियर्स कालोनी, नौरंगाबाद, साथा कासिमपुर, नारौली साधु आश्रम, लालडिग्गी, पुरानी चुंगी, जनकपुरी, शहंशाहबाद, विनय नगर, तेली वाली गली किशनपुर, पालीमुकीमपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें