अलीगढ़। एसवी कॉलेज में बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की चित्रकला की प्रयोगात्मक परीक्षा छह जून से शुरू हो रही हैं। चित्रकला के विभागाध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि छह जून को बीए प्रथम, सात को द्वितीय और आठ को तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा चित्रकला विभाग में सुबह दस बजे से होंगी, इसलिए परीक्षार्थी सुबह साढ़े नौ बजे अपनी फाइल के साथ विभाग में पहुंच जाएं।