न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
समदर्शी जनहित मंच ने नशा मुक्ति प्रचार के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्र को सम्मानित किया। आईआईएमटी के बेसिक साइंस संकाय में आयोजित सम्मान समारोह में समदर्शी जनहित मंच के इंजी. सत्यवीर सिंह, आईआईएमटी रजिस्ट्रार डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अमर अवस्थी, मुबारक अली, दीपेश शर्मा, मदन गुप्ता, राहुल कुमार, अजय वर्मा, सोनवीर सिंह, अंकित, तुषार वशिष्ठ, विकास माथुर, विष्णु, गौरव, सचिन कुमार को सम्मानित किया।
इस मौके पर बेसिक साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज यादव, प्रो. मोहन मुरारी, अजीत कुमार, नेहा राघव, तनिष्क, चमन शर्मा आदि मौजूद रहे।