न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आज से शुरू होगी।
फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष यामीन खां ने बताया कि समस्त उचित दर विक्रेताओं की लंबित डोर स्टेप डिलीवरी, 2001 से बकाया भाड़ा, खाद्यान्न पर अन्य प्रांतों की भांति दो सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन ई-पॉश मशीन संचालन 17 रुपये प्रति क्विंटल देय बकाया, मिट्टी तेल व खाद्यान्न की घटतौली पर अनावश्यक विभागीय उत्पीड़न के विरोध में पांच और छह जून को सभी विक्रेता काली पट्टी बांधकर दुकान खोलकर वितरण कार्य से दूर रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उमाकांत सिंह, टिल्ली बाबू सिंह ने सभी विक्रेताओं से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।