फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीर विलायत हुसैन अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी 18 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के बैनर तले मीर विलायत हुसैन चैलेंजर ट्रॉफी 18 जून से शुरू हो रही है, जो 24 जून तक चलेगी।

सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स के सचिव सैयद मुताहिर जैदी ने पत्रकारों को बताया कि पिछले वर्ष यह टूर्नामेंट जनपद स्तरीय हुआ था, लेकिन अब प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट होगा। उन्होेंने कहा कि टूर्नामेंट में चार टीम भाग लेंगी, जो ट्रायल के बाद टीमें बनेंगी। टीम में 12-12 खिलाड़ी होंगे। हर मैच 45-45 ओवर के होंगे। टूर्नामेंट में तीसरे अंपायर की व्यवस्था होगी, जो कि कुछ निर्णय टीवी स्क्रीन व रिकॉर्डिंग की मदद से देंगे।

कोच शारिक उस्मानी ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए ट्रायल मई के तीसरे सप्ताह में होंगे। यह ट्रायल आगरा रोड स्थित अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें