फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में वार्डन का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छात्राओं के आक्रोश को देखते हुए बेगम सुल्तान जहां हॉल की वार्डन हुमा हैदर ने इस्तीफा दे दिया है। छात्राएं प्रवोस्ट से भी खफा हैं।

बेगम सुल्तान जहां हॉल की छात्राएं कई दिनों से डायनिंग हॉल की शिकायत कर रही थीं। उनका कहना है कि हॉल में अच्छा खाना नहीं मिल रहा है।

वार्डन के व्यवहार की भी शिकायत कर रही थीं। बुधवार को इसको लेकर काफी हंगामा हुआ और छात्र संघ के पदाधिकारी एवं कैबिनेट सदस्य हॉल में पहुंच गए।

छात्र नेताओं के बीच आकर स्थिति स्पष्ट करने के बदले वार्डन ने इस्तीफा देकर कार्य करने में असमर्थता जता दी। सीनियर कैबिनेट समरीन फरहा ने बताया कि छात्राएं हेल्दी फूड की मांग कर रही हैं। इस संबंध में कोशिश के बावजूद डीएसडब्लू से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें