छोटू राइडर से धीरा की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह के करीबी प्रापर्टी डीलर धीरा ठाकुर की हत्या में नामजद बाइकर्स छोटू राइडर से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है।
सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को उसे रिमांड पर लिया था और थाने ले जाकर पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद की। बाद में उसे जेल में दाखिल कर दिया। बता दें कि पिछले माह धीरा की मैरिस रोड चौराहे पर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद नामजद छोटू ने सरेंडर कर दिया था। अदालत से अनुमति मिलने पर मंगलवार सुबह छोटू को रिमांड पर लिया गया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने पिस्टल बरामद होने की पुष्टि की है।