जिले में कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। बृहस्पतिवार को जिले में फिर 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह 23 के बाद सर्वाधिक 14 मिले हैं। चार दिन पहले ही जिले में 23 मरीज मिले थे।
सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी के अनुसार बैना टप्पल से 76 वर्षीय पुरुष, पुष्पांजलि कालोनी से 60 वर्षीय महिला, शहर से ही 18 वर्षीय युवक, सारसौल से 35 वर्षीय महिला, खैर से 36 वर्षीय महिला व 57 वर्षीय बुजुर्ग, चौंधाना से 28 वर्षीय युवक, सूरतगढ़ से 24 वर्षीय युवक, शेरपुर से 26 वर्षीय महिला, भमोला से 29 वर्षीय युवक, शताब्दी नगर से 35 वर्षीय व्यक्ति, धौर्रा से 26 वर्षीय युवक, मेहन टॉवर से 27 वर्षीय युवक व दुर्गाबाड़ी से 76 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का इलाज शुरू करा दिया गया है और इनके संपर्क तलाशे जा रहे हैं।