Aligarh News: शहर में 14 अगस्त 2023 के कार्यक्रम
Sun, 13 Aug 2023 10:52 PM IST
सार
अलीगढ़ शहर में 14 अगस्त को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
अलीगढ़ हवाई अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
- लेखराज नगर के चामुंडा माता मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे।
- पक्की सराय के बिहारी जी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे।
- जयगंज के मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक दोपहर 2 बजे।
- तहसील कोल से पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए संयुक्त मंच की मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा शाम 4 बजे।
- अचलताल के रामलीला ग्राउंड से भाजपा महानगर द्वारा मौन जुलूस सुबह 10 बजे।
- अचल ताल स्थित रामलीला ग्राउंड से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे।
- धनीपुर मंडी स्थित शिव मंदिर पर युवा मोर्चा महानगर द्वारा शिव विवाह का आयोजन दोपहर 12 बजे।
- सर्किट हाउस में राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण नरेंद्र कश्यप विभागीय अधिकारियों के साथ सुबह 11:30 करेंगे बैठक।
- एएमयू के पॉलिटेक्निक में मुशायरा का आयोजन शाम 7:30 बजे