बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 13467 बच्चे 1200 रुपये धनराशि से वंचित रह गए। उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है।
वर्ष 2022-23 में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के परिषदीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों व सहायता प्राप्त विद्यालय, जिनमें कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित हैं, उनमें अध्ययनरत 2,49,658 के सापेक्ष 2,36,211 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खाते में 1200 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से धनराशि भेजी गई है। इस धनराशि से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूता, मोजा, स्वेटर व स्टेशनरी लेनी होगी। विद्यालय से पाठ्य पुस्तकें निशुल्क मिलेंगी।
विधानसभा क्षेत्र नामांकन भेजी गई धनराशि
अतरौली 42665 38654
छर्रा 51263 49796
बरौली 38563 36465
कोल 26805 24225
शहर अलीगढ़ 19369 18604
इगलास 37106 35998
खैर 33896 32569
जनपद का योग 249658 236211
अवशेष छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में सीडेड होने के कारण धनराशि हस्तान्तरित नहीं हो सकी है। शीघ्र ही यह धनराशि हस्तान्तरित करा दी जाएगी।
-सतेंद्र कुमार, बीएसए
इकराम वारिस