फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की अनियमितताओं की सीएम को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। सांसद सतीश गौतम के बाद उनके प्रतिनिधि संदीप चाणक्य ने आबकारी विभाग में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के अधिकांश अधिकारी व उनके अधीनस्थ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अलीगढ़ हरियाणा की सीमा से लगा है। यहां अवैध रूप से वहां की शराब की तस्करी होती है। यह सभी अधिकारी सपा सरकार से ही यहां मौजूद हैं और अपने को समाजवादी पार्टी के नेताओं का रिश्तेदार बताते हैं। इनमें प्रमुख रूप से रामवीर यादव, चंद्रप्रकाश यादव और जगदंबा प्रमुख हैं। इनके माध्यम से अवैध शराब की बिक्री का कारोबार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें