फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कुलपति के खिलाफ कॉलेज में देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि की परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होने को लेकर छात्र डीएस व एसवी कॉलेज में धरना देंगे।

छात्र नेता अमित गोस्वामी ने बताया कि सोमवार की सभी छात्र-छात्राएं प्राचार्य से मिलकर परीक्षा स्थगित करने के लिए कुलपति से बात करने का अनुरोध करेंगे।

यदि प्राचार्य द्वारा उचित आश्वासन नहीं दिया जाता है, तो सोमवार से ही अनिश्चित कालीन धरना प्राचार्य के कार्यालय पर दिया जाएगा।

छात्र नेता सौरभ चौधरी ने कहा कि कुलपति को अपना निर्णय वापस लेना होगा। छात्र सोनू ठाकुर व यश जादौन ने एलएलबी के सभी छात्र-छात्राओं से 11 बजे तक कॉलेज में पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें