न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कुछ दिनों पहले तक रहे घने कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मंगलवार को भी कई प्रमुख ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं।
रेलवे के पूछताछ विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर 3:30 बजे तक अप लाइन की पुरी 4:30 घटे, मगध 12 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 12 घंटे, नार्थ ईस्ट 6 घंटे, कालका 2:30 घंटे, मुरी 7 घंटे और डाउन लाइन की सांतरागाछी 7 घटें, गरीब रथ 1:30 घंटे की देरी से चली।
इसके अलावा अप और डाउन लाइन की गोमती, लिच्छवी के अलावा डाउन लाइन की पूर्वा और महाबोधि रद्द रही।