फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने रौंदी बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने रौंदी बाइक, दो की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग स्थित घंटरबाग पर रोडवेज बस ने बाइक सवार चाचा भतीजे में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
थाना मडराक क्षेत्र के गांव ममोता निवासी महावीर सिंह (27) पुत्र कालीचरन रविवार की सुबह अपने चाचा सियाराम (45) पुत्र राम सिंह के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में अलीगढ़ मार्ग स्थित घंटरबाग पर लगभग 11 बजे सामने से आ रही बुद्ध बिहार डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सियाराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं महावीर को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बस चालक गाड़ी को रास्ते में छोड़कर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, कोतवाल अरविंद कुमार राठी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चाचा भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें