रेल यात्रियों में भ्रम पैदा कर रहे वायरल मैसेज
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
जीएसटी लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ संदेश वायरल हो रहे हैं। इसमें गलत जानकारी दी जा रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। रेलवे ने एडवाइजरी जारी कर इन संदेशों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।
यह गलत संदेश हो रहे वायरल
ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रिजर्वेशन काउंटर से वेटिंग टिकट नहीं मिलेगी।
तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसदी राशि वापस की जाएगी।
तत्काल टिकट के समय में बदलाव।
जल्द ही रेलवे से अलग-अलग भाषाओं में टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।
शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
भीड़ को देखते हुए समायोजन प्रणाली के तहत सुविधा ट्रेन शुरू होंगी।
राजधानी, शताब्दी, दुरंतो की तर्ज पर सुविधा ट्रेन चलाई जाएगी।
रेलवे प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह बंद किया जाएगा।
सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 प्रतिशत, एसी सेकेंड में सौ रुपये, एसी तृतीय में 90 रुपये और स्लीपर में 60 रुपये प्रति यात्री कटेंगे।
वर्जन
ऐसे मैसेज में कोई सच्चाई नहीं है। मेरे पास लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि इन पर ध्यान न दें।
- अमित मालवीय, पीआरओ एनसीआर