फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल इलाकों के लिए मांगा 125 करोड़ का पैकेज

सार

कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिख अनुरोध किया गया है कि जिस तरह वाराणसी व गोरखपुर नगर निगम में नए शामिल गांवों को विशेष पैकेज जारी किया गया है, उसी तरह यहां के लिए भी यह बजट जारी किया जाए, ताकि इन इलाकों में चुनाव से पहले जरूरी विकास कार्य कराए जा सकें। इसके अलावा विधायक ने नगर निगम अधिकारियों से भी कहा है कि वे पहले से जरूरी कार्य योजना तैयार कर लें, ताकि बजट मिलते ही उन पर काम शुरू कराया जा सके। फिर भी इन 35 गांवों में नाली, खंड़जा व सड़क निर्माण के बहुत जरूरी काम होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम क्षेत्र में इस वर्ष शामिल हुए 16 और पूर्व में शामिल 19 गांवों के विकास के लिए 125 करोड़ का विशेष पैकेज मांगा गया है। कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिख अनुरोध किया गया है कि जिस तरह वाराणसी व गोरखपुर नगर निगम में नए शामिल गांवों को विशेष पैकेज जारी किया गया है, उसी तरह यहां के लिए भी यह बजट जारी किया जाए, ताकि इन इलाकों में चुनाव से पहले जरूरी विकास कार्य कराए जा सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक ने नगर निगम अधिकारियों से भी कहा है कि वे पहले से जरूरी कार्य योजना तैयार कर लें, ताकि बजट मिलते ही उन पर काम शुरू कराया जा सके। विधायक कोल के प्रस्ताव पर पिछले दिनों 16 गांव नगर निगम में शामिल किए गए हैं। इससे पहले 19 गांव शामिल किए गए थे। हालांकि उन 19 गांव में काफी काम हो चुके हैं।
फिर भी इन 35 गांवों में नाली, खंड़जा व सड़क निर्माण के बहुत जरूरी काम होना बाकी हैं। इसे लेकर विधायक अनिल पाराशर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें कहा कि इन गांवों के विकास के लिए 125 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज वाराणसी व गोरखपुर की तर्ज पर जारी किया जाए। ताकि इन इलाकों में तेजी से जरूरी विकास हो सकें।
विज्ञापन

साथ में उनके स्तर से नगर निगम अधिकारियों से भी वार्ता की गई है कि वे इन इलाकों में मूलभूत जरूरतों के लिए होमवर्क तैयार करके रखें। ताकि बजट जारी होते ही काम शुरू कराया जा सके। अंत समय पर इस तरह का तर्क न दिया जाए कि प्लान तैयार होगा। तब विकास होगा।
इसे लेकर नगर निगम स्तर से इन गांवों के विकास के लिए होमवर्क शुरू कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि प्रयास है कि चुनाव से पहले इन गांवों के लिए जो भी बजट मिले, उनमें सड़क, नाली व खड़ंजा आदि का काम कराया जा सके। इस पर निगम अधिकारी भी तैयारी कर रहे हैं। वे शासन स्तर से बजट जारी कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें