डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
डीपीएस के खिलाड़ियों ने जिला एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नौ मेडल जीते।
स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में अंडर-14 आयु वर्ग में शिवांग वशिष्ठ ने 100 मीटर दौड़ में रजत व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। अंडर-19 आयु वर्ग में रोहन सिंह ने 200 मीटर में स्वर्ण, 400 मीटर में रजत पदक जीता। समृद्धि अरोरा ने शॉट पुट में रजत व भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। अभिषेक चौधरी ने शाट पुट में कांस्य पदक पदक जीता। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल शरद अग्रवाल ने सभी विजेताओं को बधाई दी।